How do you buy a web domain: वेबसाइट बनाने के प्रोसेस को शुरू करने से पहले, आपको Domain Name खरीदने की ज़रूरत होगी ताकि Visitors को आपकी साइट मिल सकेगी। सैकड़ों अलग-अलग Registrar डोमेन Sell होते हैं, इसलिए सबसे पहले और सबसे Important ये है के आप जान लें के सभी Domain Name same काम करते हैं चाहे आप किसी भी Registrar का यूज़ करते हों।
जो कंपनी आपकी साइट होस्ट कर रही है आपको अपना डोमेन उसी कंपनी से खरीदना ज़रूरी नहीं है। एक अच्छे रजिस्ट्रार के अलावा आपको .com या .org जैसे टॉप-लेवल डोमेन एक्सटेंशन को भी चुनने की ज़रूरत है।
Domain Name सेटअप
अपने इस आर्टिकल में Dmain Name सेटअप के लिए हम GoDaddy का यूज़ करेंग। तो हम Google सर्च बार में हम GoDaddy.COM टाइप करेंगे। आप डायरेक्ट इस लिंक से भी उस पेज पे जा सकते है।
यहाँ पे search बार में आप अपना Domain Name सर्च कर सकते है।
यहाँ पे आपको बताया जयेगा के आप के द्वारा search किया गया Domain Name available है के नहीं। अगर अवेलेबल है तो आप उसे सेलेक्ट करें और अगर अवेलेबल नहीं है तो आप कुछ changes कर के देखें के वो नाम अवेलेबल है के नहीं। जैसे मैंने यहाँ पे अपना डोमेन नेम Billi4You.com रखना चाहा पर वो अवेलेबल नहीं है।
आपके सिलेक्टेड नाम के लिए आपको एक लिस्ट दिखाया जायेगा जिसमे आप अपने पसंदीदा Domain एक्सटेंशन को चुन सकते है।
अपने पसंद के Domain Name को Select करने के लिए आपको “Add to Cart” आप्शन पे क्लिक करना होगा।
हमारा Domain cart में add हो चूका है।
अब हमें आपना होस्टिंग Purchase करना है। उसके लिए हमें टॉप पे होस्टिंग के आप्शन में जाना होगा।
यहाँ पे आपको Website Hosting के webhosting- on Sale के आप्शन पे जाना है।
इसके बाद आपको होस्टिंग प्लान के 4 प्लान दिखाए जायेंगे उनमे से जो भी आप अपने यूज़ के हिसाब से Suitable लगे आप यूज़ खरीद सकते है। और बाद में Same प्लान को आप अपग्रेड भी कर सकते है।
आप जो भी प्लान खरीदना चाहते है उसके लिए आप ‘Add to Cart’ के आप्शन पे क्लिक करें| यहाँ पे आप एक चीज़ का खास कर ध्यान रखें के जब आप पेमेंट पेज पे जायेंगे तो काफी चीजें जो होंगी वो Automatically cart में ऐड हो जाती है। तो ध्यान में रखते हुए आप इन आप्शन को देखे जिन्हें आपको खरीदना है उन्हें चेक करें और जिन्हें नहीं लेना है उनपे ‘No Thanks’ पे क्लिक कर दें।
‘Continue with These Plan’ पे क्लिक कर के आप अपने सिलेक्टेड प्लान के साथ आगे बढ़ सकते है।
यहाँ पे आपका Total amount आ गया है अब आपको यहाँ पे अपने प्लान का ध्यान रखना होगा के आपने कौन सा प्लान कितने दिनों के लिए लिया है। यहाँ पे प्लान का Duration सेलेक्ट करें।
प्लान का Duration सेलेक्ट करने के बाद आप जिन प्लान को रखना चाहते है उन्हें रखे और जिन्हें नहीं चाहते है उन्हें डिलीट कर दें। यहाँ पे आपको एक बात और बता दें के Domain में जो भी डिस्काउंट होता है वो do साल से ज्यादा के लिए होता है, तो अगर आप 2 साल के लिए इस प्लान को लेते है तो आप के ये Beneficial होगा।
इसके बाद checkout के लिए आपको signin करना होगा। अगर आपके पास नए कस्टमर है तो आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा। और अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो आप को उस से signin करना होगा।
हमारा यहाँ पे पहले से अकाउंट है तो हम यहाँ पे Signin करेंगे और अगर आपके पास अकाउंट नहीं है तो आप ‘Create account’ पे क्लिक करें और अपना अकाउंट बनायें। उसके बाद आपको पेमेंट आप्शन के पेज पे जा कर अपना पेमेंट करना है।
Add Payment method पे जा कार हम पेमेंट मेथड के आप्शन पेज पे आ जायेंगे।
Add Payment method पे क्लिक करने के बाद आपको पेमेंट मेथड का आप्शन दिखाया जायेगा उस में जो आप सेलेक्ट करना चाहे कर के अपना पेमेंट कम्पलीट कर सकते है।
फाइनली हमने Domain और Hosting खरीद ली है|आपको आपके आर्डर की डिटेल कुछ इस तरह मिल जाएगी।
इसके अलावा आपको ये Information आपकी दर्ज की हुई ईमेल पे भी मिल जाएगी।